लखनऊ विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गेट नंबर-एक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों को हटाने के फैसले का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान गेट नंबर-एक पर काफी देर तक गतिविधियां बनी रहीं।