चीनी की कीमतों में तेजी के बीच अब ऑनलाइन खरीदारी पर भी लिमिट देखने को मिल रही है। Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ब्रांड्स की चीनी के पैक की संख्या सीमित कर दी गई है। हालांकि, यह लिमिट ऐप, इलाके, ब्रांड और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग है।