मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क से आंदोलन का बिगुल बजाया है। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र के लातूर से दिपके के खिलाफ ही विरोध की तस्वीरें सामने आई हैं। लातूर में छात्रों का एक समूह सड़क पर उतरा। हाथों में पोस्टर और तख्तियां थीं और निशाने पर थे अभिजीत दिपके। छात्रों का आरोप है कि NEET पेपर लीक के मुद्दे पर जिस आंदोलन से उन्हें बड़ी उम्मीद जगी थी, उसे दिपके ने बीच में ही छोड़ दिया। और अब दूसरे मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आखिर लातूर के छात्रों का अभिजीत दिपके से क्या सवाल है?