बद्दी में शनिवार से तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला शुरू हो गया है। इसमें सबसे पहले सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। स्थानीय विधायक रामकुमार चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। तीन दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम इसमें आयोजित किया जाएंगे ।