फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: बिना आबकारी पास के शराब की 510 पेटियां जब्त, देहरा-कालोहा में ढाबों और रेस्टोरेंट पर दबिश

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में अवैध शराब की बिक्री और बिना आबकारी पास के शराब रखने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। देहरा-कालोहा क्षेत्र में ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच के दौरान अंग्रेजी शराब की 62 पेटियां और 61 पिंट तथा 24 पेटियां वीआरवी संतरा जब्त की गईं। वहीं, चार शराब ठेकों से बिना आबकारी पास के देशी शराब की 510 पेटियां बरामद हुईं। विभागीय टीम ने मुही, परागपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया। अभियान में सहायक आबकारी आयुक्त रविंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें