फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बैठक में नहीं पहुंचे वरिष्ठ अफसर, निधि लेखा समिति ने शिमला किए तलब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने अधिकारियों के बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की है। चीफ इंजीनियर स्तर के इन अधिकारियों को समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी कर शिमला में समिति के समक्ष पेश होने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में समिति के सभापति संजय रत्न ने ये बातें कहीं। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों, संस्थानों और शहरी निकायों की आय-व्यय, ऑडिट पैरा और कई अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने चेताया कि कुछ अधिकारियों को यह गलतफमी थी कि उनके ऑडिट पैरा नहीं है। बैठक में समिति के सभापति विधायक संजय रत्न, समिति के सदस्य विधायकों कुलदीप सिंह राठौर, इंद्र दत्त लखनपाल, मलेंद्र राजन और विवेक शर्मा के अलावा विधायक सुरेश कुमार ने भी भाग लेकर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। इस अवसर पर समिति के सभापति संजय रत्न ने संबंधित अधिकारियों को सभी ऑडिट पैरा को समायोजित करवाने के लिए त्वरित कदम उठाने तथा 31 दिसंबर तक इनसे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट समिति को प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी 31 मार्च तक इनका समायोजन सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें