फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर चलते टिप्पर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Ankesh Dogra Updated Wed, 26 Aug 2026 01:11 PM IST

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर फारेस्ट चैक पोस्ट बडोह के पास बुधवार को चलते टिप्पर में अचानक आग लग गई। वाहन में आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते टिप्पर से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार टिप्पर बडोह के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही समय में आग तेजी से फैल गई और वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने किसी तरह टिप्पर को रोककर उसमें से बाहर छलांग लगा दी। इससे चालक की जान बच गई। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आग की स्थिति को देखा और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। आग की चपेट में आने से टिप्पर को काफी नुकसान होने की बात सामने आई है। हालांकि, वाहन में आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें