फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए प्रथम भिवानी ने जान से मारने की नियत से गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार का इनामी अपराधी काबू

भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। संदीप निवासी रिवाड़ीखेड़ा ने सदर पुलिस थाना भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 9 मई 2026 को वह अपने घर के बाहर सब्जी पैक कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने शिकायतकर्ता संदीप को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीआईए प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने 29 अगस्त को अपनी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी अंकित निवासी भैणी चंद्रपाल जिला रोहतक को भीम स्टेडियम भिवानी से गिरफ्तार किया है। अभियोग में पुलिस द्वारा इससे पहले वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाले दिन आरोपी अंकित बाइक चला रहा था। आरोपी अंकित अपने अन्य साथियों के साथ वारदात में शामिल था। आरोपी पर जिला रोहतक में पोस्को एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी अंकित को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। वहीं अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें