फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-33 रेलवे आरक्षण केंद्र पर यात्री परेशान, 8 में से खुला एक काउंटर

नोएडा में सेक्टर-33 स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर बने 8 काउंटरों में से केवल एक काउंटर ही खुल रहा है, जिससे लंबी कतारें लगी हैं और यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। यात्री नरेंद्र ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। उन्होंने काउंटर पर दिव्यांग कार्ड भी दिखाया, फिर भी उन्हें लाइन में पीछे भेज दिया गया। यही हाल महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों के साथ भी देखने को मिला। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण केवल एक ही काउंटर संचालित किया जा रहा है। यात्रियों ने मांग की है कि सभी काउंटर खोले जाएं ताकि दिव्यांग, महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें