फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मास्टर सीवर लाइन में लीकेज से इफ्को चौक की सर्विस रोड बंद, लगा जाम

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफ्को चौक के पास जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन में लीकेज के कारण सर्विस रोड धंस गई। इससे लंबा जाम लग गया है। इफ्को चौक के पास से जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन गुजर रही है। प्रारंभिक जांच में लाइन में लीकेज के कारण आसपास की मिट्टी कमजोर होने और सड़क धंसने की बात सामने आई है। सड़क धंसने के बाद सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। जीएमडीए अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सीवर लाइन में लीकेज की स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और सड़क को दोबारा दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें