फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मेटा इंडिया मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, अकाउंट पर कार्रवाई का विरोध

सोशल मीडिया पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अकाउंट बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने गुरुग्राम स्थित मेटा इंडिया मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। बाद में उदय भानु चिब समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बाद में रिहा कर दिया। इस दौरान वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। उदय भानु चिब ने कहा कि सोशल मीडिया जनता की आवाज उठाने, सरकार से सवाल पूछने और युवाओं के मुद्दे सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि सरकार से सवाल पूछना और जनता की समस्याएं उठाना अपराध नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें