{"_id":"6a22e2aad156adee84014f99","slug":"video-rudraprayag-district-magistrate-conducted-inspections-in-bedubgarh-agastyamuni-and-silli-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: जिलाधिकारी ने बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि और सिल्ली में किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: जिलाधिकारी ने बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि और सिल्ली में किया निरीक्षण
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि और सिल्ली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और सड़क चौड़ीकरण से जुड़े अवरोधों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान अगस्त्यमुनि, बेड़ूबगढ़ और सिल्ली क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर चौड़ीकरण के लिए संरचनाएं हटाई जानी शेष हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।