Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Rishikesh: Foreign tourists sway to Krishna Das’s devotional songs; crowds gather amidst an atmosphere of deep devotion.
{"_id":"6ad50b3bfe4b08708204ebee","slug":"video-rishikesh-foreign-tourists-sway-to-krishna-dass-devotional-songs-crowds-gather-amidst-an-atmosphere-of-deep-devotion-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: कृष्ण दास के भजनों पर झूमे विदेशी पर्यटक, भक्तिमय माहौल में उमड़ी दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: कृष्ण दास के भजनों पर झूमे विदेशी पर्यटक, भक्तिमय माहौल में उमड़ी दर्शकों की भीड़
गंगा हॉस्पिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। अमेरिकी भजन गायक कृष्ण दास की भजन प्रस्तुतियों पर विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी भावविभोर नजर आए। शिव भक्ति और हनुमान भक्ति से जुड़े भजनों की धुन पर विदेशी पर्यटक जमकर झूमे। पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
कृष्ण दास ने हर वर्ष की तरह इस बार भी अपनी भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों के दौरान विदेशी पर्यटक भक्ति में लीन होकर नृत्य करते नजर आए। संगीत और भक्ति के इस संगम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। खासकर हनुमान भक्ति पर आधारित प्रस्तुति ने पूरे पंडाल में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म हनुमान अंश के कलाकार सोबीनव सत्य भी शामिल हुए। उन्होंने कृष्ण दास के भजनों का आनंद लिया और भक्ति संगीत में लीन नजर आए। कृष्ण दास की प्रस्तुतियों के दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायवाला स्थित गंगा हॉस्पिस के माध्यम से कैंसर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती देना है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु और विदेशी पर्यटक भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग जुटाया जाता है। भक्ति संगीत के साथ सेवा और मानवता का संदेश देने वाला यह आयोजन लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।