{"_id":"6a4bb489f519a4676a0891d7","slug":"video-kailash-pilgrims-set-off-for-gunji-amidst-chants-of-bam-bam-bhole-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बम-बम भोले के जयकारे के साथ कैलाश यात्री गुंजी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बम-बम भोले के जयकारे के साथ कैलाश यात्री गुंजी रवाना
धारचूला (पिथौरागढ़) । कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल के यात्री रविवार की रात 10 बजे आधार शिविर केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पहुंचे। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
यात्रियों को सोमवार की सुबह 11:30 बजे एसडीएम आशीष जोशी ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस दौरान यात्रियों ने बम-बम भोले का उद्घोष किया। केएमवीएन के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि दल में 15 महिलाएं एवं 34 पुरुषों समेत कुल 49 यात्री शामिल हैं। यात्री मंगलवार तक गुंजी में रहेंगे। इस दौरान उनका मेडिकल किया जाएगा और कागजातों की जांच की जाएगी। आठ और नौ जुलाई को यात्री नाभीढांग में विश्राम करेंगे। इस दौरान उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने का मौका मिलेगा। 10 जुलाई को आईटीबीपी के जवान यात्रियों को लिपुलेख दर्रे के पास चीन के अधिकारियों के सुपुर्द करेंगे। उसके बाद यात्री तकलाकोट पहुंचेंगे। बता दें कि यात्री नाभीढांग से वाहनों के जरिए लिपुलेक बेस कैंप तक जाएंगे। वहां से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर लिपुलेक दर्रे की सीमा को पार कर तकलाकोट पहुंचेंगे। यात्रियों के सामान को घोड़े-खच्चरों से लिपुलेक दर्रे तक पहुंचाया जाएगा।
बाक्स
यात्रियों को दिलाई हिमालय बचाओ की शपथ
धारचूला । कैलाश मानसरोवर यात्रियों को केएमवीएन के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगाने के लिए पौधे भी भेंट किए। राजस्थान से सातवीं बार यात्रा में आए अनिल कुमार जैन (68) और पहली बार यात्रा पर जा रहे बेड़ीनाग के भूपेश पंत (42) ने बताया भगवान भोलेनाथ की नगरी के दर्शन को लेकर मन में काफी रोमांच और आस्था है। उन्होंने निगम और सरकार की व्यवस्था की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।