{"_id":"6a8830ce2175fe9658055767","slug":"video-district-level-school-boxing-competition-held-at-sports-stadium-pithoragarh-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तहत एक मुकाबला खेला गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज समीर ने अपने पंचों से विपक्षी को धराशायी कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले का अंतरराष्ट्रीय रेफरी जोगेंद्र बोरा ने शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज समीर बोरा और दिनेश नेगी के बीच मुकाबला हुआ। समीर ने अपने तेज और सटीक पंचों के दम पर दिनेश को 4-1 से हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की।
मुकाबले के समापन पर समीर और उनके कोच रविंद्र सिंह ठाकुर, सहायक कोच देवराज बोहरा को सम्मानित किया गया। जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तर पर अपने पंचों का दम दिखाएंगे।
सीईओ तरुण कुमार पंत, डीईओ हिमांशु नौगईं ने सभी विजेताओं को शुभकामना दी। यहां धर्मेंद्र बोहरा, प्रेम प्रकाश ओली, इंद्रजीत सामंत, हेम उपाध्याय, चंद्रशेखर पुनेड़ा, नितिन उप्रेती, रुचि खोलिया, भुवन उप्रेती आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।