{"_id":"6a873c9fa82f7e56ee092973","slug":"a-family-living-near-the-river-in-gaindakhali-no-4-was-relocated-from-the-danger-zone-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143332-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गैंडाखाली नंबर चार में नदी किनारे खतरे की जद से एक परिवार को अन्यत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गैंडाखाली नंबर चार में नदी किनारे खतरे की जद से एक परिवार को अन्यत्र भेजा
Thu, 20 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ में भारी बारिश से शारदा नदी के जल स्तर पर उतार-चढ़ाव तेज होने से नदी किनारे भू-कटाव की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने शारदा नदी किनारे गैंडाखाली नंबर चार में खतरे की जद में आए एक पक्के मकान से परिजनों को हटाकर धर्मशाला में भेजा। एसडीएम ने नदी किनारे के ग्रामीणों को नदी का जल स्तर बढ़ने की दशा में सतर्कता बरतने को कहा।
बता दें कि पहाड़ और क्षेत्र में बारिश से नदी का जल स्तर खतरे के निशान तक जा रहा है। इससे नदी के किनारे के कुछ गांवों में कटाव की बात सामने आई थी। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बुधवार की देर शाम को गैंडाखाली नंबर चार और नदी से सटे गांवों में कटाव और जलभराव का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि गैंडाखाली नंबर चार निवासी घनश्याम जोशी के पक्के मकान को खतरा उत्पन्न होना पाया गया। इस पर उनके परिवार के सदस्यों को पास ही स्थित धर्मशाला में शिफ्ट किया गया। नदी का जल स्तर बढ़ने पर सतर्क किया गया। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की टीम को नदी के जल स्तर पर निगाह रखने और कटाव रोकने के लिए आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।