{"_id":"6ac61f87e6f0610bb706baaf","slug":"video-a-moving-car-caught-fire-near-bangapani-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बंगापानी के पास चलती कार में लगी आग, ढाई घंटे तक धू-धूकर जली; मालिक और चालक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बंगापानी के पास चलती कार में लगी आग, ढाई घंटे तक धू-धूकर जली; मालिक और चालक बाल-बाल बचे
जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बंगापानी के पास चलती कार आग का गोला बन गई। ढाई घंटे तक बीच सड़क पर कार धू-धूकर जलती रही। फायर सर्विस के पहुंचने तक कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। संयोग से कार का मालिक और चालक समय रहते बाहर निकल गए इससे उनकी जान बच गई। कार में आग लगने से दोनों तरफ जाम लग गया इससे यात्री और अन्य वाहन घंटों फंसे रहे।
जानकारी के मुताबिक, सेरा सिर्तोला निवासी राजेंद्र सिंह बुधवार सुबह गांव के ही चालक प्रेम सिंह के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार यूके 05टीए4768 में सवार होकर घर से बंगापानी बाजार के लिए निकले। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बंगापानी के रतपतिया छीड़ के पास कार से डैसबोर्ड से धुंआ निकलने लगा। चालक प्रेम सिंह ने अनहोनी की आशंका भांपते हुए कार को बीच सड़क पर रोक दिया। प्रेम सिंह और कार स्वामी राजेंद्र सिंह जैसे ही कार से बाहर निकले उसमें भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई और उससे लपटें उठने लगीं। आसपास आग बुझाने के कोई साधन मौजूद नहीं थे तो दोनों कार को अपनी नजरों के सामने जलता देखने के लिए मजबूर हुए। ढाई घंटे तक जलने के बाद कार पूरी तरह खाक हो गई और खुद इसकी आग शांत हुई। यदि समय रहते चालक कार को सड़क पर खड़ा कर मालिक के साथ बाहर नहीं निकलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि घटना में वाहन स्वामी को खासा नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।