Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
HNB University Students three-day protest over allegations of rigging in the student union election has ended
{"_id":"6accb33753a7c95604076543","slug":"video-hnb-university-students-three-day-protest-over-allegations-of-rigging-in-the-student-union-election-has-ended-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एचएनबी विवि: छात्रसंघ चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर छात्रों का तीन दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएनबी विवि: छात्रसंघ चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर छात्रों का तीन दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए गढ़वाल विवि छात्रों का तीन दिनों से चला आ रहा धरना आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। कुलपति द्वारा कमेटी का गठन कर एक हफ्ते में जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार, छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल सोमवार अपराह्न में वार्ता के लिए पहुंचे। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने फोन पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आर्यन छात्र संगठन से महासचिव पद के प्रत्याशी रहे पंकज फर्स्वाण की कुलपति से वार्ता करवायी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।