Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:Karnaprayag market decked out for Diwali; demand seen for sugar-free sweets alongside traditional *laddoos* and *barfis*
{"_id":"6aec3e2ef05cae2f48029529","slug":"video-chamolikarnaprayag-market-decked-out-for-diwali-demand-seen-for-sugar-free-sweets-alongside-traditional-laddoos-and-barfis-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली के लिए सज गया कर्णप्रयाग का बाजार, लड्डू-बर्फी के साथ शुगर फ्री मिठाइयों की भी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के लिए सज गया कर्णप्रयाग का बाजार, लड्डू-बर्फी के साथ शुगर फ्री मिठाइयों की भी मांग
दिवाली और धनतेरस के त्योहारों को लेकर कर्णप्रयाग का बाजार सज गया है। मिठाई और बर्तनों की दुकानों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुकानदार ग्राहकों की पसंद के साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रख रहे हैं।
मिठाई की दुकानों में आटा और चने के लड्डू के साथ खजूर की बर्फी लोगों को खासा पसंद आ रही है। वहीं, शुगर के मरीजों के लिए शुगर फ्री मिठाइयां भी तैयार की गई हैं।
व्यापारी करन भट्ट ने बताया कि मिठाइयां बनाने के लिए 10 दिन पहले ही कारीगरों को बुला दिया गया था। मिठाई तैयार करने में स्वच्छता और सेहत का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। लोग पैकेजिंग वाली मिठाइयों के साथ शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयां खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं।
वहीं, बर्तन व्यापारी अभिषेक पाल ने बताया कि बाजार में तांबे, पीतल और कॉरकरी आदि के बर्तनों की मांग है। ग्राहकों को विशेष छूट भी दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।