{"_id":"675ebb9b5d79ba25fc0ef26c","slug":"library-built-in-college-karnaprayag-but-no-seating-arrangement-karnpryag-news-c-48-kpg1001-111222-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महाविद्यालय कर्णप्रयाग में लाइब्रेरी बनाई लेकिन बैठने की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महाविद्यालय कर्णप्रयाग में लाइब्रेरी बनाई लेकिन बैठने की व्यवस्था नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 15 Dec 2024 04:51 PM IST
Link Copied
फोटो कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लाइब्रेरी तो है लेकिन छात्र-छात्राओं के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं की मांग पर कला संकाय के भवन के भूतल में बरामदे के एक कोने पर बैठने की व्यवस्था की है लेकिन शोर-शराबे के बीच वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। महाविद्यालय में वर्तमान में 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं लेकिन लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सचिव राहुल धुनियाल, कपिल रावत आदि ने कॉलेज में एक अलग से हॉल का निर्माण करने की मांग की। ताकि छात्र-छात्राएं बिना शोर शराबे के एकाग्रता से पढ़ाई कर सकें। वहीं प्राचार्य प्रो. बीएन खाली का कहना है कि महाविद्यालय के पास सिंचाई विभाग के ऊपर करीब 107 नाली भूमि है लेकिन वहां तक पहुंच मार्ग की समस्या है। अगर वहां तक पहुंच मार्ग बन जाए तो मिल जाता है तो बड़ी लाइब्रेरी बनाई जा सकती है। फिलहाल कॉलेज में ही वैकल्पिक व्यवस्था ही है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।