{"_id":"68e76c73d5e7884d2d0815bf","slug":"video-world-standards-day-celebrations-in-bageshwar-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: विश्व मानक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, DM ने कहा- गुणवत्ता सुधार नीति नहीं, राष्ट्रीय संकल्प है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: विश्व मानक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, DM ने कहा- गुणवत्ता सुधार नीति नहीं, राष्ट्रीय संकल्प है
बागेश्वर जिले के डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। इस यात्रा में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करना अहम है। गुणवत्ता सुधार केवल नीति नहीं बल्कि राष्ट्रीय संकल्प है। हम मानकों को जीवन का हिस्सा बनाकर ही सशक्त भारत की नींव बनेंगे। यह बात उन्होंने कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में आयोजित विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में कही। विश्व मानक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम भटगांई और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने किया। डीएम भटगांई ने बताया कि 1986 में भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम लागू किया था। देश में उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और देश वैश्विक मानकों की ओर तेजी से अग्रसर है। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। कहा कि हर उपभोक्ता को जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, खाद्य पदार्थों में मिलावट जांच, आईएसआई और हॉलमार्क उत्पादों की सत्यता जांच के स्टॉल और उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। नुक्कड़ नाटक और मानक गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके बीआईएस के रिसोर्स पर्सन दीप चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य अर्पणा कांडपाल, उप प्रधानाचार्य महेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।