{"_id":"6a3bf8f1042d106d28060237","slug":"video-villagers-protest-against-exorbitant-electricity-bills-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अत्यधिक बिजली बिल आने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अत्यधिक बिजली बिल आने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:04 PM IST
Link Copied
बागेश्वर। कपकोट तहसील के ग्राम सभा चौना लोहारखेत के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर मनमाने और अत्यधिक बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान दुर्गा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय में प्रदर्शन कर ईई को एक सामूहिक शिकायत पत्र भेजा है।
बुधवार को ऊर्जा निगम कर्यालय में प्रदर्शन के बाद ईई को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों से गांव के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। सामान्य खपत वाले घरों में भी 1500 से 2000 यूनिट तक की गलत रीडिंग दिखाई जा रही है, जिससे बिलों की धनराशि 20,000 से 25,000 रुपये तक पहुंच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोई नया उद्योग और अतिरिक्त लोड नहीं बढ़ा है, फिर भी बिजली की खपत अचानक 10 गुना दर्शा दी गई है। इतने भारी-भरकम बिलों का भुगतान करना गरीब परिवारों के लिए असंभव है।ग्रामीणों ने सभी घरेलू मीटरों की तुरंत थर्ड पार्टी टेस्टिंग कराने, पिछले छह महीनों की रीडिंग का ऑडिट कर गलत बिल निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर चंदन आर्या, राजेश भारती, सरस्वती देवी, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।