Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Frustrated by not receiving compensation for their house damaged by heavy rains the couple staged a protest at the Collectorate premises in bageshwar
{"_id":"68909ec2887d1eaeb10db6a2","slug":"video-frustrated-by-not-receiving-compensation-for-their-house-damaged-by-heavy-rains-the-couple-staged-a-protest-at-the-collectorate-premises-in-bageshwar-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: खड़िया खा गई जमीन, आपदा में टूट गया मकान; मुआवजे के लिए दंपती ने कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: खड़िया खा गई जमीन, आपदा में टूट गया मकान; मुआवजे के लिए दंपती ने कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
बागेश्वर जिले में विगत महीने भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मकान का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान दंपती ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। दंपती का कहना है कि खड़िया खनन की जद में आकर जमीन नष्ट हो गई थी, अब आपदा में घर भी नहीं रहा। प्रशासन से मदद नहीं मिलने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को पगना निवासी मनोज कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी ने सुबह से शाम तक डीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। मनोज ने बताया कि तीन जुलाई को भारी बारिश के कारण उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। राजस्व उप निरीक्षक ने मौका मुआयना भी किया था लेकिन जमीन बेनाप होने की बात करते हुए अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। मजबूर होकर धरने पर बैठने का निर्णय लिया तो अब मुआवजा जल्द देने की बता कही जा रही है। कहा कि अगर जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो अनशन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।