{"_id":"6ab8cf7b5e332ee67a00273a","slug":"video-public-anger-flares-over-power-outage-traffic-blocked-on-garra-bridge-in-shahjahanpur-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बिजली न आने पर भड़का लोगों का गुस्सा, गर्रा पुल पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बिजली न आने पर भड़का लोगों का गुस्सा, गर्रा पुल पर लगाया जाम
Mukesh Kumar
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:40 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के अब्दुल्लागंज पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों में शनिवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गुस्साए लोगों ने गर्रा पुल पर जाम लगा दिया। रात करीब दस बजे बड़ी संख्या में लोग पुल पर पहुंच गए और सड़क पर खड़े होकर आवागमन रोक दिया। अचानक जाम लगने से पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि कई घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न आने से घरों में अंधेरा छाया है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक जाम न खोलने की बात कही। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में अब्दुल्लागंज पावर हाउस के जेई समेत अन्य विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने लोगों को जल्द फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। इसके बाद पुल पर यातायात सामान्य हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।