फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   255 mm of rainfall; no change in weather conditions expected today either.

Shahjahanpur News: 255 मिमी बारिश, आज भी मौसम का मिजाज न बदलने के आसार

Sun, 27 Sep 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
255 mm of rainfall; no change in weather conditions expected today either.
बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहन कर जातीं स्कूटी सवार युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 40 घंटों में 255 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को भी बारिश जारी रही। तेज हवा के साथ फिर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वायुदाब सामान्य से करीब 50 मिलीबार कम होने के कारण मौसम में बदलाव बना हुआ है। इसके चलते आने वाले समय में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। वायुदाब में करीब 50 मिलीबार की कमी के कारण तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सितंबर में सामान्य से तीन गुना से ज्यादा बारिश
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सितंबर में सामान्य बारिश 164 मिलीमीटर होती है, जबकि इस महीने अब तक करीब 500 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले 40 घंटे में ही 255 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश की संभावना अभी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को भी 12 घंटे में 224 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

संस्थान के पास वर्ष 1986 तक उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार 12 घंटे में इतनी अधिक बारिश पहले दर्ज नहीं हुई थी। वर्ष 2013 की जुलाई में 12 घंटे में 160 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed