{"_id":"68bda057c9e48c40e00e5249","slug":"video-the-problems-of-farmers-were-discussed-in-the-meeting-of-bku-kranti-the-organization-was-expanded-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाकियू क्रांति की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा, संगठन का किया गया विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाकियू क्रांति की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा, संगठन का किया गया विस्तार
मेरठ। दौराला के मछरी गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह को मंडल सचिव पद पर मनोनीत किया गया। किसानों की समस्या को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश प्रभारी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने किसानों, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है। गन्ने की फसल का दाम नहीं बढ़ रहा है और बाकी फसलों के दाम भी वाजिब नहीं मिल पा रहें हैं, जिस कारण किसान की लागत बढ़ रही है और आय घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाढ़ की चपेट में आने से किसानों की फसल नष्ट हो गई है, जल्द सरकार किसानों को मुआवजा राशि उनके खाते में भेजे। गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह किसानों की आवाज उठाने का कार्य करेंगे, साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।