Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parents stepped out to get a water bottle; driver sped off with their six-year-old child.

पानी की बोतल लेने उतरे माता-पिता, छह साल के बच्चे को लेकर भागा चालक

Tue, 10 Nov 2026 10:49 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:49 PM IST
Parents stepped out to get a water bottle; driver sped off with their six-year-old child.
संवाद न्यूज एजेंसी गुरसराय/मोंठ। माता-पिता पानी की बोतल लेने के लिए पेट्रोल पंप के पास उतरे और चालक छह साल के मासूम को स्कॉर्पियो समेत लेकर भाग निकला। गाड़ी में बच्चा अकेला बैठा था। चालक की इस हरकत से बर्तन व्यापारी दंपती के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब दो घंटे बाद मोंठ बाईपास के पास स्कॉर्पियो समेत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी चालक भागने में सफल रहा। झांसी के गोलाकुआं निवासी थोक बर्तन व्यापारी अनुराग सिंह मंगलवार को पत्नी प्रियंका सिंह और छह वर्षीय बेटे सार्थक के साथ गुरसराय आए थे। वे बर्तन कारोबारियों से उधार की रकम वसूलने निकले थे। उनकी स्कॉर्पियो आशीष नाम का चालक चला रहा था। शाम करीब 4:50 बजे वे गुरसराय में मोदी तिराहे के पास पहुंचे। यहां अनुराग और प्रियंका पानी की बोतल लेने के लिए पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो से नीचे उतर गए। उनका बेटा सार्थक गाड़ी में ही बैठा रहा। इसी दौरान चालक आशीष स्कॉर्पियो लेकर भाग निकला। कुछ ही देर में वह बच्चे समेत ओझल हो गया। दंपती ने गाड़ी गायब देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल गुरसराय पुलिस को सूचना दी। बच्चे के चालक समेत गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ गरौठा पीयूष कुमार पांडेय ने पुलिस टीमों को सक्रिय किया। पुलिस ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपी चालक मोंठ बाईपास पर कुम्हरार ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो और बच्चे को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। फरार चालक की तलाश की जा रही है। नियमित चालक छुट्टी पर था, उसकी जगह आया था आशीष सूत्रों के अनुसार, अनुराग सिंह का नियमित चालक मिथुन छुट्टी पर था। उसने अपनी जगह आशीष नाम के व्यक्ति को स्कॉर्पियो चलाने के लिए भेजा था। इसी चालक पर मालिक को चकमा देकर बच्चे को स्कॉर्पियो समेत लेकर भागने का आरोप है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दो घंटे तक अटकी रहीं परिजनों की सांसें घटना मंगलवार शाम करीब 4:50 बजे हुई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू की और शाम करीब 6:30 बजे मोंठ बाईपास के पास स्कॉर्पियो और बच्चे को बरामद कर लिया। करीब दो घंटे तक बेटे की सलामती को लेकर परेशान रहे परिजनों ने उसके मिलने पर राहत की सांस ली। सीओ गरौठा पीयूष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीमों के बेहतर तालमेल और मुस्तैदी से बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सका। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। लाखों की नकदी लेकर भागने की भी चर्चा घटना के बाद व्यापारियों के बीच चर्चा रही कि स्कॉर्पियो में वसूली की लाखों रुपये की नकदी एक थैली में रखी थी। आरोप है कि चालक नकदी से भरी थैली लेकर फरार हो गया। हालांकि, इस संबंध में व्यापारी अनुराग सिंह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। उनकी पत्नी प्रियंका सिंह बच्चे के सकुशल मिलने के बाद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बच्चा ठीक मिल गया, यही उनके लिए सबसे बड़ी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी: बुंदेली परंपरा का अनूठा संगम, देवामाता में पूरे दिन लगा मौनियों का मेला, जमकर किया नृत्य

10 Nov 2026

दिवाली पर घर-घर जलेंगे दीप, वृद्धाश्रम में अपनों की राह तकेंगी 103 आंखें

07 Nov 2026

मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में ऑडियो की होगी फोरेंसिक जांच

07 Nov 2026

ईलाइट से बसों का आवागमन बंद, फिर भी एसएसपी कार्यालय के सामने से गुजर रहीं बसें

07 Nov 2026

छह साल से बिस्तर पर जिंदगी, हौसलों के उजाले में कायम है पत्रकारिता

06 Nov 2026
विज्ञापन

झांसी: मऊरानीपुर में सराफा कारोबारी के छह करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र से एक गिरफ्तार

06 Nov 2026

गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से युवक की मौत, दो गंभीर

06 Nov 2026
विज्ञापन

ओरछा में सीएनजी सिलिंडर में आग लगने से 12 लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

06 Nov 2026

बुंदेलखंड की पहचान सूखे से नहीं, पानी से होनी चाहिए : डॉ. अनिल जोशी

05 Nov 2026

संत मैरीज इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला, छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

04 Nov 2026

दीवाली पर आतिशबाजी लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली, दमकल विभाग का वीडियो वायरल

03 Nov 2026

पोलियो से प्रभावित हुआ पैर, हौसले ने बनाया डॉक्टर

03 Nov 2026

‘टेढ़े भगवान’ वाले बयान पर विवादों में घिरे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

02 Nov 2026

यातायात और पेयजल की समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण : आयुक्त

02 Nov 2026

'भैया... हम कृष्ण विरोध नहीं': विवादित बयान पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वीडियो में हाथ जोड़कर माफी मांगी

02 Nov 2026

पुलिस को चकमा देकर भागे काली सरकार ने वीडियो में कहा, सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता

02 Nov 2026

अधिवक्ता-पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस ने जारी किए तीन सीसीटीवी फुटेज

01 Nov 2026

झांसी किले से ध्यानचंद स्टेडियम तक दौड़े प्रतिभागी, हाफ मैराथन में दिखा उत्साह

31 Oct 2026

माताटीला बांध में स्थापित नए पंप से शुरू हुई जलापूर्ति

31 Oct 2026

सरदार पटेल की जयंती पर झांसी मंडल ने निकाली रन फॉर यूनिटी

31 Oct 2026

आप ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

31 Oct 2026

झांसी एएनटीएफ ने जबलपुर में पकड़ा 871 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

31 Oct 2026

छह महीने की मेहनत से तैयार होते हैं दीपावली के दीये

31 Oct 2026

झांसी में चक्रवात का असर कम, कल से साफ हो सकता है आसमान

31 Oct 2026

वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

30 Oct 2026

पुलिस की पाठशाला में एसएसपी ने बताए साइबर ठगी से बचने के तीन मंत्र

30 Oct 2026

पीईटी में नकल की जुगत, सेनेटरी पैड में छिपाकर लाया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

30 Oct 2026

बस से पांच करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये से भरे दो बैग चोरी

28 Oct 2026

सेंट जूड चर्च से निकली भव्य शोभायात्रा, हाथों में कैंडल लेकर शामिल हुए श्रद्धालु

28 Oct 2026

ग्राउंड रिपोर्ट: 25 साल से जलभराव की कैद में जौरी गांव, निकलने के लिए हर घर में बूट

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed