Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Participants ran from Jhansi Fort to Dhyan Chand Stadium; enthusiasm was on display during the half marathon.
{"_id":"6ae61a73456279d2a6034fe5","slug":"video-participants-ran-from-jhansi-fort-to-dhyan-chand-stadium-enthusiasm-was-on-display-during-the-half-marathon-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी किले से ध्यानचंद स्टेडियम तक दौड़े प्रतिभागी, हाफ मैराथन में दिखा उत्साह","category":{"title":"Events","title_hn":"इवेंट्स ","slug":"events"}}
झांसी किले से ध्यानचंद स्टेडियम तक दौड़े प्रतिभागी, हाफ मैराथन में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर गौरी फाउंडेशन और जीडी गोयनका स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हाफ मैराथन एवं रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक झांसी किले से मैराथन का शुभारंभ हुआ। प्रतिभागियों ने जीवनशाह तिराहा और बीकेडी चौराहा होते हुए ध्यानचंद स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इसमें स्कूली बच्चों, युवाओं और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
समापन समारोह में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एआरटीओ डॉ. सुरजीत सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव, फाउंडेशन के संस्थापक सतीश कुमार द्विवेदी, सचिव दीक्षा द्विवेदी, कोषाध्यक्ष वैभव बाजपेयी, विवेक चतुर्वेदी, प्रदीप आदि मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।