Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diwali celebrations turn to mourning; two young men lose their lives in road accidents.

Chandauli News: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान

Wed, 11 Nov 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrations turn to mourning; two young men lose their lives in road accidents.
अनुराग केशरी, फाइलफोटो, सैदूपुर बाजार में ऑटो रिक्शा के धक्के वाली खबर के लिए,
इलिया/शिकारगंज। दीपावली का त्योहार दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द दे गया। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। सैदूपुर बाजार में घर के पास पटाखे छोड़ रहे 19 वर्षीय अनुराग केशरी को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। वहीं, मड़ईपर गांव के पास बाइक दुर्घटना में घायल 25 वर्षीय दूध कारोबारी विमलेश कुमार यादव ने सोमवार को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सैदूपुर बाजार में रविवार रात करीब 10:30 बजे दीपावली का उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान महेंद्र केशरी का पुत्र अनुराग केशरी (19) अपने घर के पास सड़क पर पटाखे छोड़ रहा था। आरोप है कि तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अनुराग को परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ऑटो चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, शिकारगंज क्षेत्र के पंडी गांव निवासी रामबरत यादव के बड़े पुत्र विमलेश कुमार यादव (25) की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दीपावली के दिन बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मड़ईपर गांव के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमलेश दो भाइयों में बड़े थे और दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। उनकी मौत से पत्नी और मासूम बेटी के सिर से सहारा छिन गया। पिता रामबरत यादव सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों हादसों के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिन घरों में दीपावली पर दीप जलाए गए थे, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है।

अनुराग केशरी, फाइलफोटो, सैदूपुर बाजार में ऑटो रिक्शा के धक्के वाली खबर के लिए,

अनुराग केशरी, फाइलफोटो, सैदूपुर बाजार में ऑटो रिक्शा के धक्के वाली खबर के लिए,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed