{"_id":"6aa00aa3e931830ab00a98a7","slug":"video-boat-capsizes-in-betwa-river-near-notghat-bridge-two-brothers-missing-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में नाव पलटी, दो सगे भाई लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में नाव पलटी, दो सगे भाई लापता
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:46 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरुआसागर के कटरा मोहल्ला निवासी दो सगे भाई मंगलवार दोपहर बेतवा नदी में नाव पलटने के बाद लापता हो गए। दोनों नदी में मछली पकड़ने गए थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
कटरा मोहल्ला निवासी राजू के बेटे मनीष (26) और राज (20) मछली पकड़ने का काम करते हैं। मंगलवार दोपहर दोनों नाव लेकर बेतवा नदी में गए थे। बताया गया कि नदी का बहाव तेज था। दोनों नोटघाट पुल के पास नाव से मछली पकड़ रहे थे, तभी अचानक नाव पलट गई। नाव पलटते ही दोनों भाई नदी में जा समाए।
हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को तलाशने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई।
कई घंटे तक तलाश किए जाने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में रोना-पीटना मचा हुआ है। परिजन नदी किनारे डटे हुए हैं और दोनों भाइयों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हैं।
सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश कराई जा रही है। नदी में तेज बहाव को देखते हुए सावधानी के साथ तलाश अभियान चलाया जा रहा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।