{"_id":"6aa030d56cc12fc80e0b6b8b","slug":"caught-putting-poison-in-cattle-troughs-pistol-and-poisonous-substance-seized-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108609-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पशुओं की खोर में जहर डालते पकड़ा, तमंचा और जहरीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पशुओं की खोर में जहर डालते पकड़ा, तमंचा और जहरीला पदार्थ बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। भंडौरा गांव में पशुओं की खोर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ डालते पकड़े गए युवक आशु कुरैशी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मन्नान अल्लू निवासी फलावदा के साथ पशुओं को जहर देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से 12 बोर का तमंचा और जहरीला पदार्थ बरामद किया है। उसका साथी अभी फरार है।
कृष्णपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को वह पशुओं की देखरेख के लिए खोर पर पहुंचे थे। वहां एक युवक पशुओं के चारे में कुछ डाल रहा था। शक होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों को आता देख युवक दीवार फांदकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशु कुरैशी निवासी मोहल्ला बेगपुरा, खतौली बताया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह कई वर्षों से खतौली में किराये के मकान में रह रहा है। पूछताछ में उसने साथी मन्नान अल्लू निवासी फलावदा का नाम भी बताया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। कृष्णपाल के पुत्र रोहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा और जहरीला पदार्थ बरामद किया गया है। खोर में मिले पदार्थ की जांच कराई जा रही है। आरोपी के किसी गिरोह से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।