{"_id":"67e99b449b3ce3a9b300c301","slug":"video-a-young-man-died-after-falling-from-a-water-tank-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानी की टंकी से गिरकर युवक की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : पानी की टंकी से गिरकर युवक की माैत
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
मऊरानीपुर में कांशीराम काॅलोनी में पानी की टंकी से गिरकर 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लखनलाल आर्य पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम चुरारा हाॅल निवासी कांशीराम काॅलोनी मऊरानीपुर शाम लगभग 6 बजे पानी की टंकी पर चढ़ा था। अचानक गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कांशीराम काॅलोनी के लोगों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था एवं उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शराब पीने का आदी था। कई बार वह पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। लोगों के समझाने पर वह नीचे आ जाता था। लेकिन सांयकाल वह पानी की टंकी पर चढ़ गया, जब तक किसी की उस पर नजर पड़ती, वह टंकी से जमीन पर आ गिरा एवं उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।