Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
VIDEO : Councillors mobilized against the attack on a female councillor in the police station, met the SSP
{"_id":"67e5afaf62f834441b000594","slug":"video-councillors-mobilized-against-the-attack-on-a-female-councillor-in-the-police-station-met-the-ssp-2025-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महिला पार्षद पर थाने में हमले के खिलाफ पार्षद लामबंद, एसएसपी से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : महिला पार्षद पर थाने में हमले के खिलाफ पार्षद लामबंद, एसएसपी से मिले
झांसी के प्रेमनगर थाने में जमीन कारोबारी की शिकायत करने पहुंचीं महिला पार्षद के साथ कारोबारी की पत्नी द्वारा मारपीट करने के विरोध में पार्षद लामबंद हो गए हैं। पार्षदों ने एसएसपी से मुलाकात कर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मंगलवार की रात को वार्ड 10 की पार्षद रश्मि अहिरवार अपने पति अनिल और पार्षद हरिओम मिश्रा के साथ प्रेमनगर थाने में जमीन कारोबारी विजय परिहार की शिकायत करने पहुंची थीं। आरोप लगाया था कि विजय ने उनके पति के साथ धोखाधड़ी की है। कारोबारी भी अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा था। कारोबारी की पत्नी ने महिला पार्षद के साथ मारपीट कर दी थी। मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
बृहस्पतिवार को पार्षद रश्मि अहिरवार, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, पार्षद हरिओम मिश्रा, अमित राय, अंकित सहारिया, भरत सेन, आशीष चौकसे, कामेश अहिरवार, सुंदर कुशवाहा, पंकज झा, रिंक वंशकार, तरुण शाक्य आदि एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पार्षदों का कहना है कि एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पार्षदों ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश से मुलाकात की। गरियागांव में पिछले सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। कहा कि नगर निगम ने जमीन तो कब्जा मुक्त करवा ली है मगर तार फेंसिंग नहीं कराई है। (अमर उजाला ब्यूरो)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।