Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
VIDEO : Your phone has been stolen. What will you do if someone asks for your phone saying that he will complain to the police?
{"_id":"67e7039fa6b500e6a30f5e46","slug":"video-your-phone-has-been-stolen-what-will-you-do-if-someone-asks-for-your-phone-saying-that-he-will-complain-to-the-police-2025-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फोन चोरी की पुलिस में शिकायत करने के लिए कोई फोन मांगे तो क्या करेंगे आप..."}
VIDEO : फोन चोरी की पुलिस में शिकायत करने के लिए कोई फोन मांगे तो क्या करेंगे आप...
झांसी। आईटीआई में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमर उजाला के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव समेत आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से आग से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सकता है। आग से बचाव के लिए घरों में भी अग्निशमन उपकरण रखने चाहिए। घरों में बिजली के लोड की नियमित जांच कर लेनी चाहिए क्योंकि अक्सर शार्ट सर्किट से आग लगती है। आग लगने पर सामान बचाने की जगह पहले खुद बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं, साइबर विशेषज्ञों ने छात्रों को धोखाधड़ी के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी। उपनिरीक्षक अजीत शर्मा ने बताया कि एक छोटा-सा कोड डायल करके भी आसानी से फोन हैक हो सकता है। इस वजह से किसी को फोन देने से पहले सतर्क रहें। कहा, फ्रॉड होने पर cybercrime.gov.in अथवा संचार साथी एप पर भी शिकायत कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव समेत पंकज तिवारी, नवीन चंद्रा, अमरनाथ सिंह, प्रबोध तिवारी समेत आईटीआई कर्मी मौजूद रहे। (अमर उजाला ब्यूरो)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।