{"_id":"688730b5965b3cc7030dc26f","slug":"video-crowd-of-devotees-gathered-at-mahahar-dham-shiva-temple-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाहर धाम शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाहर धाम शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव, VIDEO
सावन मास के तीसरे सोमवार को महाहर धाम शिव मंदिर में टूटा आस्था का जन सैलाब जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। शिवभक्तों की महाहर यात्रा ऐतिहासिक रही, जो दिव्यांगता को भी मात दें शिवभक्त महाहर धाम पहुंचे। यात्रा शहर स्थित ददरीघाट से गंगा जल लेकर हजारों शिवभक्तों ने रविवार की देर शाम से शुरू की यात्रा जो सोमवार देर शाम तक चलता रहा। शिवभक्त सड़क मार्ग द्वारा पैदल, दंडवत, साईकिल, मोटर साइकिल,चार पहिया वाहन,ई-रिक्शा से लगातार शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक के लिए लगातार आगे बढ़ रहे थे। पैर में पड़े छाले व दर्द भी आस्था को चोट नहीं पहुंचा सकी। 35 किलोमीटर की कठिन यात्रा शिवभक्त एक दिन में ही पूरी करते हुए, महाहर धाम जलाभिषेक करने के लिए कोसो लंबी यात्रा तय किए। मार्गों में भोलेभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाल भी लगाए गए थे। जलपान के साथ ही गर्म व डंडा पेयजल भी उपलब्ध रहा। महाहर धाम शिव मंदिर पर आधी रात से ही शिवभक्तों की कतारें लग गई थी। शिवभक्तों के जयकारों से क्षेत्र का कण-कण शंकर के भक्तिभाव में डूबा नजर आया। शिवालय के कपाट रात के तीसरे पहर में मंगला आरती पूजन के साथ खुलने के बाद दर्शन करने वालों की कतार बढ़ गई थी। हजारों भोले के भक्तों की कतार देर शाम तक लगी रही। जलाभिषेक के लिए दर्जनों दिव्यांग जन व किन्नर समाज ने भी जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।