{"_id":"6ac4abf49bcfab7091007e49","slug":"video-video-caugdhhava-cara-mamal-ka-aarapa-ka-jamanata-araja-para-sanavaii-aaja-jabta-vahana-ka-ralja-ka-le-araja-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज, जब्त वाहनों के रिलीज के लिए अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज, जब्त वाहनों के रिलीज के लिए अर्जी
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इससे पहले 30 सितंबर को पुलिस की आख्या प्रस्तुत न होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा की अदालत में पुलिस की आख्या प्रस्तुत होने के बाद ही राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत अर्जी पर सुनवाई की जाएगी।
वहीं, आरोपी सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर सात अक्तूबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है। आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे लीगल एड डिफेंस कौंसिल के डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी 28 सितंबर को अदालत में प्रस्तुत की थी। इस पर कोर्ट ने संबंधित थाने से आख्या तलब करने का आदेश दिया था।
जब्त वाहनों के रिलीज के लिए अर्जी
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस द्वारा जब्त की गई चार पहिया वाहनों के रिलीज किए जाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा द्वारा अदालत में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए अलग अलग तिथि नियत किया है। साथ ही प्रार्थना पत्र पर प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए थाना से आख्या तलब किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।