{"_id":"6ab762e9851af8a02a06c851","slug":"video-video-ayathhaya-ma-taja-aathha-brasha-sa-thhana-ganana-jamathaja-aaval-ka-kacaca-fal-gara-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में तेज आंधी-बारिश से धान-गन्ना जमींदोज, आंवले के कच्चे फल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में तेज आंधी-बारिश से धान-गन्ना जमींदोज, आंवले के कच्चे फल गिरे
अयोध्या के में तारुन दो दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश और आंधी से क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई। वहीं आंवले के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल टूटकर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है।
नंदापुर निवासी किसान आलोक पांडे ने बताया कि घर के पास लगे आंवले के पेड़ में इस बार अच्छी फलत आई थी। लगातार दो दिनों से चल रही तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ की डालियां हिलने से बड़ी संख्या में कच्चे आंवले टूटकर जमीन पर गिर गए। फल अभी तैयार नहीं हुए थे, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।
किसानों का कहना है कि बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल भी गिर गई है। धान की फसल में बालियां आने का समय चल रहा है। ऐसे में फसल के गिरने से दाना प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।