{"_id":"6ab8e0bd88a093124003e9a3","slug":"video-ayathhaya-pahaca-matara-saraya-paratapa-shaha-mataka-ka-paugdhata-parajana-ka-sapa-cara-cara-lkha-ka-caka-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मृतकों के पीड़ित परिजनों को सौंपे चार-चार लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मृतकों के पीड़ित परिजनों को सौंपे चार-चार लाख के चेक
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले मवई और बिचाला के दो परिवारों को रविवार को प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राहत पहुंचाई। उन्होंने विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता के सांकेतिक चेक सौंपे।
मवई निवासी धर्मराज पुत्र मालिक राम (40) और बिचाला निवासी रामस्वरूप पुत्र जग्गू राम (76) की शनिवार को तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने दोनों परिवारों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की थी।
उप जिलाधिकारी विनोद गुप्ता और संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान की मौजूदगी में चेक वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और शासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक रामचंद्र यादव ने भी परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।