{"_id":"62f7842152df065f046eac39","slug":"theft-attempt-at-kamrunag-lake-in-mandi-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोना-चांदी लूटने पवित्र कमरुनाग झील में घुसे शातिर, सीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोना-चांदी लूटने पवित्र कमरुनाग झील में घुसे शातिर, सीएम ने दिए जांच के आदेश
जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में चौकीदारों को कमरे में बंद कर दस से ज्यादा शातिर सोना-चांदी लूटने के लिए पवित्र कमरुनाग झील में घुस गए। उन्होंने मंदिर स्थल पर ढाबा संचालकों को भी दराट दिखाकर धमकाया। सोना-चांदी और नकदी निकालने के लिए झील से कथित छेड़छाड़ की गई है। लाठियां लेकर शातिरों के मंदिर में घुसने का वीडियो भी सामने आया है। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। वीडियो में लुटेरे झील से सोना-चांदी निकालने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते साफ दिखाई दे रहे हैं। लुटेरों को इसमें कामयाबी मिली या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली, क्योंकि मंदिर स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। गौर हो कि कमरुनाग देवता की झील में हर साल ऐतिहासिक सरानाहुली मेले में लोग मन्नत पूरी होने पर सोना-चांदी और नकदी अर्पित करते हैं। एसडीएम रमन शर्मा ने बताया कि झील से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जांच के आदेश दे दिए हैं। किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया, जांच के बाद ही पता चलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की ओर से लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान कहा कि देव कमरुनाग मंदिर में चौकीदारों को कमरे में बंद कर झील से सोना-चांदी लूटने के मामले की जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।