{"_id":"6ada3d2a4861710fb50b63c6","slug":"air-quality-index-aqi-recorded-at-76-in-shimla-and-123-in-baddi-on-dussehra-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु गुणवत्ता सूचकांक: दशहरे पर शिमला में 76, बद्दी में 123 दर्ज हुआ एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु गुणवत्ता सूचकांक: दशहरे पर शिमला में 76, बद्दी में 123 दर्ज हुआ एक्यूआई
Thu, 22 Oct 2026 10:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:13 PM IST
सार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दशहरे पर शिमला में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, जबकि बद्दी में मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही शिमला की हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है। सामान्य दिनों में करीब 50 रहने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 20 अक्तूबर को दशहरे के दिन बढ़कर 76 दर्ज किया गया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक्यूआई 123 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दशहरे पर शिमला में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, जबकि बद्दी में मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन
बद्दी में 21 अक्तूबर को भी एक्यूआई 100 से ऊपर दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे यह 101 और रात आठ बजे 123 रहा। इससे क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव का पता चलता है। दीपावली के नजदीक पटाखों, वाहनों की बढ़ती आवाजाही और सड़कों की धूल से भी प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। बद्दी में औद्योगिक इकाइयों का उत्सर्जन भी वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार, 51 से 100 तक एक्यूआई संतोषजनक और 101 से 200 तक मध्यम श्रेणी में आता है। ऐसे में त्योहारों के दौरान दोनों शहरों में वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन