Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
accused killed elderly women to repay his debt secret revealed in Sawai Madhopur police custody
{"_id":"698732b5d472f7a4d40a806c","slug":"kodayai-brutal-murder-case-exposed-sawai-madhopur-news-c-1-1-noi1439-3925390-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: कर्ज चुकाने के लिए आरोपी ने बुजुर्ग को उतारा था मौत के घाट, पुलिस की कस्टडी में खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: कर्ज चुकाने के लिए आरोपी ने बुजुर्ग को उतारा था मौत के घाट, पुलिस की कस्टडी में खोला राज
सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोडयाई गांव में 3 फरवरी को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या और सोने-चांदी के जेवरात लूटने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गांव के ही रामलाल जोगी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपी के पास से लूटे गए चांदी के कड़े और सोने के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।
'लूट के लिए की थी महिला की हत्या'
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि आरोपी ने केवल सोने-चांदी के जेवरात लूटने के उद्देश्य से महिला की हत्या की थी। घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया था। जांच में मृतका के परिवार से जानकारी एकत्र की गई, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की गई और खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ की गई।
जानकारों ने ही दिया सुराग
पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए ₹25,000 का इनाम भी घोषित किया था। जांच में यह सामने आया कि आरोपी रामलाल जोगी मृतका के परिवार के साथ सामान्य संबंध रखता था। घटना के दिन उसकी मोटरसाइकिल को सरसों के खेत में देखा गया था। संदिग्ध गतिविधि के कारण आरोपी की तलाश शुरू हुई और पता चला कि वह घटना के बाद घर से गायब हो गया था। आरोपी ने मृतका के बड़े बेटे से 2.5 लाख रुपए का कर्ज भी लिया हुआ था।
पुलिस की कस्टडी में उगला सच
बौंली थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी को दतवास मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर सोने-चांदी के जेवरात लूटने की पूरी घटना कबूल कर ली।
पहले पी बीड़ी, फिर किया हमला
आरोपी ने बताया कि उसने वारदात की योजना दस दिन पहले ही बना ली थी और हत्या के लिए कुल्हाड़ी खेत में छुपा रखी थी। घटना के दिन वह मोटरसाइकिल से एक अलग रास्ते से घटनास्थल पर गया और करीब एक किलोमीटर दूर बाइक खड़ी कर पैदल महिला के पास पहुँचा। परिचित होने की वजह से पहले उसने महिला के साथ बीड़ी पी और मौका देखकर कुल्हाड़ी से वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े, कान के सोने के कुंडल और गले के सोने के पैडल सहित अन्य जेवरात लूट लिए और फिर महिला की हत्या कर दी।
पुलिस ने बरामद किए जेवरात
हत्या के बाद आरोपी ने किसी को शक न हो इसलिए मोटरसाइकिल से घर लौट गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका के चांदी के कड़े, कान के सोने के कुंडल और गले के सोने के पैडल सहित अन्य जेवरात बरामद कर लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।