{"_id":"6acf10af50282630690a543c","slug":"video-shots-fired-at-former-councilor-house-in-baltana-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग, देर रात आए थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग, देर रात आए थे हमलावर
बलटाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने रात करीब 2:15 बजे घर को निशाना बनाकर कथित तौर पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पूर्व पार्षद के घर पर गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।