फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Clash over garbage dumping in Jalandhar: Police accused of failing to conduct an impartial investigation; Sikh organizations stage a protest.

जालंधर में कूड़ा फेंकने पर झड़प में पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप, सिख संगठनों का धरना

Sat, 26 Sep 2026 11:10 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:10 AM IST
Clash over garbage dumping in Jalandhar: Police accused of failing to conduct an impartial investigation; Sikh organizations stage a protest.
जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। पीड़ित परिवार और सिख संगठनों ने थाना डिवीजन नंबर-5 के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नाम जप और सिमरन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही और राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को बचाया जा रहा है। पीड़ित परिवार और सिख संगठनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी धाराएं लगाई जाएं। दरअसल, पूरा मामला 18 सितंबर का बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, परिवार के बुजुर्ग पिता गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में नित्यनेम करने के बाद बाहर निकले थे। इसी दौरान कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद हाथापाई और हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पक्ष से जुड़े कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। इस दौरान बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड या डंडे से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के मुताबिक, महिला के सिर में करीब साढ़े तीन इंच गहरा कट आया और उन्हें चार टांके लगाए गए। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। परिवार का दावा है कि इस पूरी घटना की कुछ तस्वीरें या सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील एडवोकेट साहिल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करने के बजाय मामले में केवल खानापूर्ति कर रही है। वकील के मुताबिक, गैर-संज्ञेय अपराध से जुड़े मामले के बावजूद पुलिस बुजुर्ग बलजीत सिंह को बातचीत के नाम पर उनके घर से थाने लेकर गई। आरोप यह भी है कि उन्हें चप्पल तक पहनने का मौका नहीं दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस विवाद के पीछे दुकान के किराए को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद भी एक अहम वजह है। परिवार के अनुसार, वे लंबे समय से दुकान का किराया देते आ रहे हैं, लेकिन गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े कुछ लोगों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। परिवार का यह भी दावा है कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है और वह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। पुलिस कार्रवाई से नाराज सिख संगठनों और स्थानीय लोगों ने अब थाना डिवीजन नंबर-5 के बाहर धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से वाहेगुरु का सिमरन और नाम जप करते हुए अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। दर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, सीसीटीवी फुटेज को सामने लाया जाए और जिन लोगों पर हमले के आरोप हैं, उनके खिलाफ उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने कहा कि मामला दर्ज पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दुद्धी से रेस्क्यू हुई नन्ही बच्ची को जिलाधिकारी ने गोद में लेकर रखा नाम कीर्ति, VIDEO

26 Sep 2026

150वीं वर्षगांठ पर सोनांचल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम का गायन, VIDEO

26 Sep 2026

VIDEO: कदंब की डाल पर बैठे कान्हा, वस्त्रों के लिए गोपियों ने लगाई गुहार; जीवंत हुई द्वापरकालीन चीरहरण लीला

26 Sep 2026

VIDEO: अकबरपुर में मनाया गया बाबा नीम करोरी का 53वां महापरिनिर्वाण दिवस

26 Sep 2026

देहरादून- इको-फ्रेंडली बप्पा को दी भावुक विदाई

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: डीएलएड परीक्षा में विज्ञान और गणित ने बढ़ाई मुश्किल, सामाजिक अध्ययन ने दी राहत

26 Sep 2026

VIDEO: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, अधिकारियों से मिला बहाली का आश्वासन

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: जांच करने पहुंचे अधिकारी, प्रधान पक्ष ने मचाया बवाल; पिस्तौल लहराने और ग्रामीणों पर हमला कराने का आरोप

26 Sep 2026

बिटिया बेमिसाल : कभी जूते नहीं थे, पहाड़ के कठिन रास्तों पर नंगे पांव दाैड़ीं सीमा की कामयाबी गर्व भर देगी, देश का चमका दिया नाम

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश; भारी बारिश का अलर्ट

25 Sep 2026

करसड़ा कूड़ा संग्रह केंद्र से लोगों की बढ़ी परेशानी, गंदगी से हाल बेहाल; VIDEO

25 Sep 2026

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान;video

25 Sep 2026

पक्का पोखरा की गड्ढायुक्त सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत; VIDEO

25 Sep 2026

झपकी आने से फोरलेन के किनारे पलटा डीसीएम, VIDEO

25 Sep 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कार्यशाला, पालिका कर्मचारियों को किया गया जागरूक; VIDEO

25 Sep 2026

भाजपा ने जिले के सभी बूथों पर मनाई दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, VIDEO

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को राैंदा; युवक की माैके पर ही माैत

25 Sep 2026

VIDEO: चंगाई और नौकरी के प्रलोभन में धर्मांतरण का खेल

25 Sep 2026

VIDEO: गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

25 Sep 2026

VIDEO: प्रेम विवाह के तीन साल बाद दिल्ली में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

25 Sep 2026

VIDEO: घायल युवक की मौत, चालक पर प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: सगी बहनों के छह ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

25 Sep 2026

VIDEO: बासौनी में जमीन के विवाद के बाद झोपड़ी में आग

25 Sep 2026

VIDEO: नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर मूकबधिर को बंधक बनाकर पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: सात करोड़ से अधिक से बनेगा किरावली स्मार्ट थाना, एसीपी ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

25 Sep 2026

VIDEO: कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, मासूम समेत दंपती घायल

25 Sep 2026

VIDEO: जल्दबाजी ने ली बैंककर्मी की जान, ओवरटेक करते समय पलटी कार

25 Sep 2026

VIDEO: दीवानी से तारीख कर लौट रहे भाई-बहन को पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: महिला की माैत के मामले में पुलिस ने लिखी हादसे की प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक बने रविंद्र कुमार

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed