{"_id":"6ac30de0a3b2b59b57056340","slug":"video-grand-conclusion-of-the-shri-krishna-raas-leela-at-the-shri-radha-krishna-temple-in-kotkapura-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन
कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में बीती 28 सितंबर से चल रही श्री कृष्ण रासलीला का रविवार रात को श्रद्धा एवं भक्तिभाव से भव्य समापन हुआ। रासलीला के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का आनंद लिया। मंदिर के संस्थापक बाबा हरिदर्शन जी महाराज की सरपरस्ती और रसिकजन संजीव गर्ग पिंकी की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक आयोजन मेंश्री वृंदावन धाम से पहुंचे कलाकारों ने स्वामी श्री अनिल तिवारी के निर्देशन में भगवान श्री कृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां, संवाद और संगीत प्रस्तुत किए। करीब 20 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।अंतिम दिन भी भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राज कुमार अग्रवाल ने रासलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है। समापन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।