{"_id":"6ab88b0ed3488914c603c9b5","slug":"video-bathinda-armed-youths-pelted-house-with-stones-broke-down-door-beat-up-three-men-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव
बठिंडा के परसराम नगर की गली नंबर 12-6 में शनिवार को छह मोटरसाइकिल और एक्टिवा पर सवार 20 से ज्यादा युवक हथियारों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर पहुंचे और एक घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद गली में ललकारे मारते हुए सभी आरोपी वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पहले कार का शीशा तोड़ा, अगले दिन घर पर हमला
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों और दूसरे गुट के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में कुछ युवकों ने तेजधार हथियार लहराते हुए हमला किया था। इस दौरान गड़ासे समेत अन्य हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
इसी रंजिश के चलते 25 सितंबर की रात भी कुछ युवक परसराम नगर की गली नंबर 12-6 में पहुंचे थे। उनके हाथों में हथियार थे, लेकिन जिन युवकों से उनकी रंजिश थी, वे मौके पर नहीं मिले। इसके बाद आरोपियों ने गली में खड़ी एक कार का शीशा तोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।
मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और थाना कैनाल कॉलोनी को दी। पुलिस टीम और पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।