फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Female student Sexual harassment Lovely Professional University Uproar among students over rumors of suicide

एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म और सुसाइड की अफवाह, छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी; अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम

Sun, 27 Sep 2026 08:45 AM IST
Sharukh Khan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 27 Sep 2026 08:45 AM IST
सार

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक अफवाह के बाद छात्रों ने बवाल काट दिया। छात्रों ने परिसर में जबरदस्त हंगामा किया और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे के बाद परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अफवाहों को गलत बताया है और छात्रों से संयम रखने को कहा है। 

विज्ञापन
Female student Sexual harassment Lovely Professional University Uproar among students over rumors of suicide
एलपीयू में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर एक छात्रा के कथित दुष्कर्म और उसके बाद आत्महत्या करने की अफवाह फैली थी। इस घटना को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन


कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट के अनुसार, यह गुस्सा गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर बढ़ रहा था। हालांकि, पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। छात्रों के हंगामे के कारण अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम हो गया। 
विज्ञापन

एक दिन पहले राजपुरा की निजी यूनिवर्सिटी में हुआ था बवाल
एक दिन पहले राजपुरा स्थित निजी यूनिवर्सिटी में भूत की अफवाह ने शुक्रवार देर रात बवाल करा दिया। हॉस्टल में रात को दरवाजे खटखटाने की बात से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा कि सैकड़ों छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए। कैंपस में भूत भगाओ के नारे गूंजने लगे।

इसी बीच किसी ने दावा कर दिया कि दो छात्रों की मौत हो गई है और उनकी आत्मा भटक रही है। अफवाह के बीच छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस पहुंची तो छात्रों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पथराव व हाथापाई की। देर रात तक कैंपस में तनाव और हंगामा चलता रहा।

सूचना पर थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा से पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे शांत नहीं हुए। आरोप है कि कुछ छात्रों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और एक पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। केएसएम चौकी इंचार्ज अजय कुमार के साथ भी मारपीट की सूचना है। कुछ छात्रों ने उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी की लैब में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

हंगामे के बीच दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह भी फैल गई। नाम न बताने की शर्त पर दो छात्राओं ने दो छात्राओं की मौत का दावा किया, हालांकि इसकी पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुष्टि नहीं की। डीएसपी सुखदेव सिंह ने कहा कि कथित रूप से लापता छात्राओं के नाम या पहचान अभी सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया मामला अफवाह का लगता है। पुलिस ने छात्रों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed