{"_id":"6ac36f12607e4fcd7500374d","slug":"video-the-misdeeds-of-the-current-sgpc-administrators-have-shamed-the-sikh-community-chhotepur-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी के मौजूदा प्रबंधकों की करतूतों ने सिख कौम को शर्मसार किया : छोटेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी के मौजूदा प्रबंधकों की करतूतों ने सिख कौम को शर्मसार किया : छोटेपुर
शिरोमणि अकाली दल (पुनर्सुरजीत) के नेता और वर्किंग कमेटी सदस्य सुच्चा सिंह छोटेपुर ने एसजीपीसी के मौजूदा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़े-बुजुर्गों की कुर्बानियों से स्थापित इस गौरवशाली संस्था के प्रबंधन में कथित तौर पर ऐसी कुरीतियां आ गई हैं, जिससे पूरी सिख कौम का सिर शर्म से झुक रहा है।
छोटेपुर ने कहा कि गुरु घर की मर्यादा को नजरअंदाज कर पद और कुर्सी के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने गुरु घर की गोलक के पैसों के कथित दुरुपयोग और महिलाओं के शोषण जैसे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि धामी में थोड़ी भी नैतिकता और ईमानदारी बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
ज्ञानि हरप्रीत सिंह के मामले में छोटेपुर ने उनका बचाव करते हुए उन्हें पढ़े-लिखे और साफ छवि वाला गुरसिख बताया। उन्होंने एसजीपीसी और सरकार की ओर से कराई जा रही जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने 5 से 7 निष्पक्ष और स्वतंत्र गुरसिखों की विशेष जांच कमेटी गठित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो संगत आंदोलन के लिए मजबूर होगी।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।