Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
One lane of Amritsar's Rigo Bridge to open by December; relief from traffic jams expected.
{"_id":"6ab20142b65f3822c3031470","slug":"video-one-lane-of-amritsars-rigo-bridge-to-open-by-december-relief-from-traffic-jams-expected-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के रीगो ब्रिज की एक लेन दिसंबर तक होगी चालू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के रीगो ब्रिज की एक लेन दिसंबर तक होगी चालू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मंगलवार को ऐतिहासिक रीगो ब्रिज के पुनर्निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने रेलवे और तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा की। औजला ने कहा कि तकनीकी अड़चनें अब दूर कर ली गई हैं और दिसंबर तक पुल की एक लेन यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
औजला के अनुसार रीगो ब्रिज का इतिहास करीब 1917-18 से जुड़ा है और यह पुराने शहर को जीटी रोड व बाहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने बताया कि पुल के आसपास सेना की संचार व बिजली लाइनों के अलावा नगर निगम की पाइपलाइन और केबलें थीं। इनके स्थानांतरण और जरूरी मंजूरियों में समय लगने के कारण काम प्रभावित हुआ।
उन्होंने बताया कि परियोजना को 2023 में प्रशासनिक मंजूरी मिली थी, जबकि पुराने ढांचे को हटाने की अंतिम अनुमति जनवरी 2025 में मिली। अब पिलर और बेस स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है तथा लोहे के गर्डर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
औजला ने ठेकेदार और रेलवे को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक एक लेन शुरू करने के बाद अगले तीन महीनों में दूसरी लेन भी पूरी करने का भरोसा दिया गया है। उन्होंने होटल से जुड़े विवाद और बजट बढ़ने की चर्चाओं को भी खारिज किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।