{"_id":"6ab8e231d2151e12360e45c8","slug":"video-a-glimpse-of-punjabi-culture-was-seen-at-amritsar-airport-on-world-tourism-day-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यटन दिवस पर अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखी पंजाबी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यटन दिवस पर अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखी पंजाबी संस्कृति की झलक
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाबी संस्कृति और पर्यटन की भावना को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लिटिल लायंस पंजाबी भांगड़ा अकादमी के कलाकारों ने ऊर्जावान भांगड़ा प्रस्तुति देकर यात्रियों और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। भांगड़ा की जीवंत प्रस्तुति ने एयरपोर्ट के माहौल को उत्सवमय बना दिया। आयोजन का उद्देश्य पर्यटन के साथ स्थानीय संस्कृति को जोड़ते हुए पंजाब की कला और विरासत को देश-विदेश से आने वाले यात्रियों तक पहुंचाना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।