{"_id":"6927a6b558d877b0f70be2b1","slug":"after-permission-veerbhadra-doors-of-temple-opened-then-bhasma-aarti-today-baba-mahakal-adorned-tripund-and-trinetra-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3674157-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: वीरभद्र की आज्ञा से खुले पट, फिर हुई भस्म आरती, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ महाकाल का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: वीरभद्र की आज्ञा से खुले पट, फिर हुई भस्म आरती, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ महाकाल का शृंगार
अगहन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका त्रिनेत्र और त्रिपुंड से शृंगार किया गया। भस्म आरती में भक्तों ने आलौकिक शृंगार में दर्शन दिए। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अगहन माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के धारण कराया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का त्रिपुंड और त्रिनेत्र से शृंगार किया गया था। यह शृंगार इतना खास था कि इससे बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप नजर आने लगा। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री, किसान कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री ने किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी एवं भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, एवं उज्जैन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन का लाभ लिया। स्वागत एवं सम्मान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अतेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।